फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Elderly couple beaten to death for allegedly practising black magic in Jharkhand

Jharkhand: जादू-टोने के संदेह में बुजुर्ग दंपती की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

Wed, 03 May 2023 10:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, लातेहार
पीटीआई, लातेहार Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 03 May 2023 10:07 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दंपती की मौत के बाद उनके शवों को उनके घर में फेंक दिया गया। बहू और पोते को भी पीटा गया। परिजनों ने बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Elderly couple beaten to death for allegedly practising black magic in Jharkhand
झारखंड पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड के लातेहार जिले से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक बुजुर्ग दंपती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन पर कथित तौर पर जादू टोना करने का आरोप लगाया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दंपती की पहचान 70 साल के सिब्बल गंजू  और 65 वर्षीय उनकी पत्नी बवनी देवी के रूप में हुइ है। दोनों को मंगलवार को कुछ लोग जबरदस्ती खींचकर हेसला गांव की एक पंचायत में ले गए और कथित रूप से जादू-टोना करने के आरोप में लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दंपती की मौत के बाद उनके शवों को उनके घर में फेंक दिया गया। बहू और पोते को भी पीटा गया। परिजनों ने बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी। लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed