फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Eight killed 30 injured in two separate road accidents in Jharkhand news in hindi

Jharkhand: जामताड़ा और गुमला में हुए दर्दनाक सड़क हादसों में आठ की मौत, 30 घायल

Thu, 04 May 2023 12:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 12:59 AM IST
सार

गुमला जिले में एक शादी समारोह में जा रहे एक वाहन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना में 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Eight killed 30 injured in two separate road accidents in Jharkhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के जामताड़ा और गुमला जिलों में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में कम से कम आठ की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


जामताड़ा जिले में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। दोपहिया वाहन पर सवार परिवार के चार सदस्य एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 210 किलोमीटर दूर केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा के पास हुई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जामताड़ा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ने बताया कि तीन बच्चे अपने परिजन के साथ शादी समारोह से जा रहे थे। तीनों बच्चों की उम्र 10 साल से कम है। घटना में चारों की मौत हो गई। 


वाहन पलटने से चार की मौत
गुमला जिले में एक शादी समारोह में जा रहे एक वाहन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना में 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। गुमला के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने बताया कि दुर्घटना डुमरी इलाके में मंगलवार देर रात हुई। शादी समारोह में कई मेहमानों को लेकर जा रही पिकअप वैन पलट गई। एसपी ने बताया कि डुमरी में एक शादी समारोह में जा रही पिकअप वैन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। सोरेन ने एक ट्वीट में कहा, गुमला में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत दुखद है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed