{"_id":"6669a9f935abe8da91094aa7","slug":"ed-tells-jharkhand-hc-ex-cm-soren-instrumental-in-acquiring-land-illegally-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: ‘हेमंत सोरेन ने अवैध रूप से रूप से जमीन कब्जाने में बड़ी भूमिका निभाई’, अदालत में ईडी ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: ‘हेमंत सोरेन ने अवैध रूप से रूप से जमीन कब्जाने में बड़ी भूमिका निभाई’, अदालत में ईडी ने लगाए आरोप
Wed, 12 Jun 2024 07:30 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Wed, 12 Jun 2024 07:30 PM IST
सार
Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड उच्च न्यायालय को जानकारी दी है कि हेमंत सोरेन ने रांची के बार्गेन में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने में बड़ी भूमिका निभाई। यह भी बताया कि सोरेन ने जमीन का अधिग्रहण कर इसके चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण कराया।
विज्ञापन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर लगातार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। अब ईडी ने झारखंड उच्च न्यायालय को जानकारी दी है कि सोरेन ने रांची के बार्गेन में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। ईडी की ओर से अदालत में वकील एसवी राजू पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि हेमंत सोरेन ने 2009-10 में जमीन का अधिग्रहण किया और इसके बाद उस जमीन के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण कराया।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन ने दायर की थी जमानत याचिका
इससे पहले हेमंत सोरेन ने 27 मई को उच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर की थी। याचिका में कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत की मांग की गई थी। कोर्ट ने इस मामले में ईडी को 12 जून को जवाब देने को कहा था। ईडी के वकील ने अदालत को बताया कि एजेंसी ने जमीन का सर्वेक्षण भी किया था। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी ने बताया कि यह जमीन हेमंत सोरेन की है।
विज्ञापन
अदालत में ईडी ने बताईं ये बातें
अदालत में बताया गया है कि ईडी ने कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। इनसे पता चलता है कि सोरेन का हित साधने के लिए भूमि के रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई थी। इससे पहले सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया था कि हेमंत सोरेन को जमानत मिलनी चाहिए क्योंकि उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।