{"_id":"6576938e0b944f331203a5c4","slug":"ed-summons-jharkhand-cm-hemant-soren-for-questioning-in-money-laundering-case-on-tuesday-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: CM सोरेन की नहीं थम रहीं मुश्किलें, धनशोधन मामले में ईडी के सामने कल होना होगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: CM सोरेन की नहीं थम रहीं मुश्किलें, धनशोधन मामले में ईडी के सामने कल होना होगा पेश
Mon, 11 Dec 2023 10:14 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 11 Dec 2023 10:14 AM IST
सार
ईडी उस मामले की जांच कर रही है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि झारखंड में माफिया द्वारा अवैध तरीके से जमीन के मालिकाना हक में बदलाव का एक बड़ा रैकेट चल रहा है। इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को एक नया समन जारी किया है।
विज्ञापन
कल होना होगा पेश
सूत्रों के अनुसार, सोरेन को संघीय एजेंसी के कार्यालय में पेश होने और धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। बता दें, मुख्यमंत्री को 12 दिसंबर को ईडी के सामने पेश होना है।
विज्ञापन
छठी बार नोटिस जारी
गौरतलब है, सोरेन को छठी बार नोटिस जारी किया गया है। पहले पांच समन जारी होने के बाद भी वह कभी पेश नहीं हुए क्योंकि उन्होंने ईडी की कार्रवाई से संरक्षण की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
यह है मामला
ईडी उस मामले की जांच कर रही है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि झारखंड में माफिया द्वारा अवैध तरीके से जमीन के मालिकाना हक में बदलाव का एक बड़ा रैकेट चल रहा है। इस मामले में अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार लोगों में 2011 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं, जो पहले राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्य कर चुकी हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 48 वर्षीय नेता से ईडी ने पिछले साल नवंबर में राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े धनशोधन के एक अन्य मामले में पूछताछ की थी।