{"_id":"6536d9f2607688922c0acb67","slug":"dumka-people-got-angry-after-buffalo-collided-with-bike-teenager-was-beaten-to-death-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: भैंस को बाइक से टक्कर लगने से आक्रोशित हुए लोग, किशोर की पीट-पीटकर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: भैंस को बाइक से टक्कर लगने से आक्रोशित हुए लोग, किशोर की पीट-पीटकर ले ली जान
Tue, 24 Oct 2023 02:09 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:09 AM IST
सार
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने गांव के पास सड़क जाम कर दी। पुलिस द्वारा उन्हें यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि आरोपियों को दो दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा, तब वे शांत हुए।
विज्ञापन
किशोर की हत्या
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झारखंड के दुमका जिले में एक 16 वर्षीय किशोर की कुछ लोगों ने छोटी सी बात पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि लड़के की मोटरसाइकिल एक भैंस से टकरा जाने के बाद लोगों ने मिलकर कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संताली टोला के कुरमाहाट का रहने वाला लड़का रविवार शाम फुटबॉल मैच देखकर मोटरसाइकिल से तीन दोस्तों के साथ घर लौट रहा था, तभी हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाठी गांव में यह दुर्घटना हुई। पुलिस के मुताबिक कुछ लोग भैंसों के झुंड के साथ आए और किशोर और उनके बीच बहस शुरू हो गई। उपमंडल पुलिस अधिकारी आमोद नारायण सिंह ने कहा कि पीड़ित भैंस के मालिक को मुआवजा देने पर भी सहमत हो गया, लेकिन चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने सड़क की जाम
उन्होंने बताया कि लड़के को सरैयाहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं भीड़ के हमले के दौरान मृतक के साथ आए लड़के मौके से भाग गए। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने गांव के पास सड़क जाम कर दी। पुलिस द्वारा उन्हें यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि आरोपियों को दो दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा, तब वे शांत हुए।
विज्ञापन