{"_id":"5fd3a3cf7bb6876d32389ead","slug":"doctors-declared-dead-patient-alive-woman-asarfi-hospital-dhanbad-jharkhad-police-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: डॉक्टर ने महिला को मरा समझ थमाया डेथ सर्टिफिकेट, कफन हटाया तो चल रही थीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: डॉक्टर ने महिला को मरा समझ थमाया डेथ सर्टिफिकेट, कफन हटाया तो चल रही थीं सांसें
Fri, 11 Dec 2020 10:44 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे समाज में डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, क्योंकि वो बीमार मरीजों की जान बचाते हैं और उन्हें नई जिंदगी देते हैं। सोचिए कि अगर डॉक्टर ही मरीज को जबरन मृत घोषित करने के पीछे पड़ जाए तो क्या होगा? ऐसी ही एक घटना झारखंड के धनबाद जिले में सामने आई है, जहां डॉक्टर और अस्पताल जबरन एक महिला को मृत घोषित करने के पीछे पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल ने जारी कर दिया मृत्यु प्रमाण पत्र
धनबाद जिले के असर्फी हॉस्पिटल में 9 दिसंबर को एक महिला ब्रेन हेमरेज का इलाज कराने आई थी। इलाज के लिए एडमिट होने के कुछ देर के बाद ही अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को बताया कि महिला की मौत हो गई है। हॉस्पिटल की ओर से महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र भी बना दिया गया। जब परिवार के लोग शव लेने आए तो देखा कि महिला की सांसें चल रही थीं।
विज्ञापन
अपनी बात पर अड़े रहे डॉक्टर
महिला को जिंदा पाकर परिवार वालों का गुस्सा अस्पताल प्रशासन पर निकलने लगा। लापरवाही की शिकायत लेकर जब वे अस्पताल प्रशासन के पास पहुंचे तो चिकित्सक जबरन महिला को मृत बताने में लग गए। परिवार के लोगों का कहना है कि हॉस्पिटल का स्टाफ यह मानने को राजी नहीं हो रहा था कि महिला की सांसें चल रही हैं।
विज्ञापन