फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Dhanbad father rapped minor daughter forcely by threatening of weapon for last three month

शर्मनाक: हथियार के दम पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा पिता, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Mon, 13 Dec 2021 09:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 13 Dec 2021 09:31 AM IST
सार

झारखंड के धनबाद में नाबालिग बच्ची कई दिनों से डर के कारण चुप रहती थी। मां ने जब बेटी को निराश देखा तो उससे पूछताछ की तो पीड़िता ने पिता द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई।

विज्ञापन
Dhanbad father rapped minor daughter forcely by threatening of weapon for last three month
बच्ची से दुष्कर्म (सांकेतिक)

विस्तार

झारखंड के धनबाद से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। इस दौरान उसने रिश्तों को शर्मसार करने वाली आपबीती सुनाई कि कैसे उसके पिता ने हथियार के दम पर उससे दुष्कर्म करता था और डराता धमकाता था। शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़िता ने सुनाई आपबीती
जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता हथियार के दम पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था और किसी को न बताने की धमकी देता था। नाबालिग बच्ची इतनी डरी हुई थी कि वह इस बारे में अपनी मां को भी अपना दर्द नहीं बता पा रही थी। रविवार की रात जब  मां की नजर बच्ची पर पड़ी तो उसने पूछताछ की। फिर बच्ची रोने लगी और मां को सारी आपबीती सुना दी। पीड़िता ने मां को बताया कि उसके पिता बंदूक की नोक पर उसके साथ तीन महीनों से दुष्कर्म कर रहे थे और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और झरिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed