{"_id":"61b6c5a56bcb904cc741da4a","slug":"dhanbad-father-rapped-minor-daughter-forcely-by-threatening-of-weapon-for-last-three-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: हथियार के दम पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा पिता, पीड़िता ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: हथियार के दम पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा पिता, पीड़िता ने सुनाई आपबीती
Mon, 13 Dec 2021 09:31 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 13 Dec 2021 09:31 AM IST
सार
झारखंड के धनबाद में नाबालिग बच्ची कई दिनों से डर के कारण चुप रहती थी। मां ने जब बेटी को निराश देखा तो उससे पूछताछ की तो पीड़िता ने पिता द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म (सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के धनबाद से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। इस दौरान उसने रिश्तों को शर्मसार करने वाली आपबीती सुनाई कि कैसे उसके पिता ने हथियार के दम पर उससे दुष्कर्म करता था और डराता धमकाता था। शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने सुनाई आपबीती
जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता हथियार के दम पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था और किसी को न बताने की धमकी देता था। नाबालिग बच्ची इतनी डरी हुई थी कि वह इस बारे में अपनी मां को भी अपना दर्द नहीं बता पा रही थी। रविवार की रात जब मां की नजर बच्ची पर पड़ी तो उसने पूछताछ की। फिर बच्ची रोने लगी और मां को सारी आपबीती सुना दी। पीड़िता ने मां को बताया कि उसके पिता बंदूक की नोक पर उसके साथ तीन महीनों से दुष्कर्म कर रहे थे और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और झरिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन