फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Deoghar ATC clearance : BJP MP Nishikant Dubey over FIR, said - Airport Director says no rules violate

ATC Clearance: एफआईआर के बाद देवघर उपायुक्त पर भड़के भाजपा सांसद, महुआ मोइत्रा ने कसा ये तंज

Sat, 03 Sep 2022 07:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Sep 2022 07:09 PM IST
सार

आरोपों का खंडन करते हुए दुबे ने कहा, निदेशक का कहना है कि किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है और सबकुछ समय पर किया गया। एटीसी, एएआई, बीसीएएस, डीजीसीए मामला दर्ज नहीं कर रहे हैं, लेकिन देवघर उपायुक्त कानूनों का हवाला दे रहे हैं।

विज्ञापन
Deoghar ATC clearance : BJP MP Nishikant Dubey over FIR, said - Airport Director says no rules violate
निशिकांत दुबे - फोटो : ANI

विस्तार

देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे व मनोज तिवारी समेत नौ लोगों को एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर उपायुक्त पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन

देवघर एयरपोर्ट पर दवाब बनाकर जबरन ATC क्लियरेंस लेने के आरोप पर निशिकांत दुबे ने कहा, क्या सरकार एक सांसद के निर्देश पर काम करती है? हवाई अड्डा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) का है। एसटीसी की निगरानी डीजीसीए द्वारा की जाती है। वहीं सुरक्षा बीसीएएस के अधीन है। उन्होंने कहा था कि उपायुक्त को पता है कि हाईकोर्ट के सामने यह मामला नहीं टिकेगा, क्योंकि अगर एयरपोर्ट पर कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार निदेशक होता है। 

विज्ञापन


सब कुछ समय पर किया गया 
आरोपों का खंडन करते हुए दुबे ने कहा, निदेशक का कहना है कि किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है और सबकुछ समय पर किया गया। एटीसी, एएआई, बीसीएएस, डीजीसीए मामला दर्ज नहीं कर रहे हैं, लेकिन देवघर उपायुक्त कानूनों का हवाला दे रहे हैं। वह ऐसा क्यों कर रहे हैं? वह जिस रात की बात कर रहे हैं, उस पर 15 सितंबर को सुनवाई होगी। उन्होंने गलत हलफनामा दायर किया है। दुबे ने कहा, हमने एयरपोर्ट अथॉरिटी से इजाजत ली थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मैं नंगे पांव जा रहा था, इसलिए मेरा बेटे मेरे जूते-चप्पल लेकर मेरा पीछे भाग रहा था और मुझसे पहनने के लिए कह रहा था। उन्होंने कहा, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जानबूझकर यह केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने शनिवार को इस मामले में अपनी राय साझा की है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि मैं जानती हूं कि विपक्षी राज्य सरकारों को गिराने के लिए बीजेपी के एसओपी में चार्टर्ड विमान शामिल हैं, लेकिन क्या अब इसमें एटीसी कंट्रोल रूम में घुसना भी शामिल हो गया है?"


यहां पढ़ें क्या है पूरा मामला
बता दें कि मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा और निशिकांत दुबे दुमका छात्रा हत्याकांड मामले में परिजनों से मिलने चार्टर्ड प्लेन से देवघर पहुंचे थे। एयरपोर्ट से शाम छह उड़ान की इजाजत थी लेकिन सांसद पर जबरन शाम पांच बजकर 30 मिनट पर क्लियरेंस लेने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद ही अधिकारी ने एयरपोर्ट की सुरक्षा का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed