फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Defense Minister's helicopter could not be filled with fuel, left for UP by road from Jharkhand

Jharkhand: रक्षा मंत्री के हेलीकॉप्टर में नहीं भर सका ईंधन, झारखंड से सड़क मार्ग से यूपी के लिए हुए रवाना

Sat, 21 Sep 2024 06:52 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sat, 21 Sep 2024 06:52 PM IST
सार

गढ़वा के एसपी दीपक पांडे ने बताया कि हेलीकॉप्टर के लिए ईंधन ले जाने वाला वाहन हेलीपैड तक नहीं पहुंच सका। इसलिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सड़क मार्ग से वाराणसी जाने का फैसला किया। वाराणसी और गढ़वा के बीच की दूरी लगभग 200 किमी है।

विज्ञापन
Defense Minister's helicopter could not be filled with fuel, left for UP by road from Jharkhand
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड में भाजपा की परिवर्तन रैली का आगाज करने गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर को ईंधन नहीं मिल सका। झारखंड के डीजीपी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झारखंड के गढ़वा के वंशीधर नगर के सड़क मार्ग से यूपी के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


गढ़वा के एसपी दीपक पांडे ने बताया कि हेलीकॉप्टर के लिए ईंधन ले जाने वाला वाहन हेलीपैड तक नहीं पहुंच सका। इसलिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सड़क मार्ग से वाराणसी जाने का फैसला किया। वाराणसी और गढ़वा के बीच की दूरी लगभग 200 किमी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रांची से ईंधन लेकर आ रही गाड़ी किसी समस्या के कारण गढ़वा नहीं पहुंच सकी। बताया गया कि रक्षा मंत्री ने वाराणसी रवाना होने से पहले करीब एक घंटे तक इंतजार किया।
विज्ञापन


हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर रक्षा मंत्री को रांची से चतरा ले गया था। वहां से रक्षा मंत्री सिंह हेलीकॉप्टर से गढ़वा के बंशीधर नगर में भाजपा की परिवर्तन रैली के लिए रवाना हुए। रक्षा मंत्री ने झारखंड में दो रैलियों को संबोधित किया। एक इटखोरी, चतरा में और दूसरी बंशीधर नगर, गढ़वा में। यह राज्य में भाजपा की तीसरी परिवर्तन यात्रा है। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को साहिबगंज में यात्रा का शुभारंभ किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इटखोरी में भाजपा की परिवर्तन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सबसे भ्रष्ट सीएम बताया था। उन्होंने कहा था कि हेमंत सोरेन ने केवल भारत की स्वस्थ्य लोकतांत्रिक प्रथाओं के साथ खिलवाड़ किया है।


राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि अब हेमंत सोरेन को सत्ता से बाहर कर भाजपा को वोट देकर सत्ता में लाने का समय आ चुका है। उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा था। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर विदेशों में जाकर भारत की छवि को खराब करने और सिख समुदाय को भड़काने का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed