{"_id":"5c558003bdec227376727968","slug":"dc-and-sp-of-bokaro-remove-on-ec-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए गए बोकारो के डीसी और एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए गए बोकारो के डीसी और एसपी
Sat, 02 Feb 2019 05:04 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, झारखंड
भाषा, झारखंड
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 02 Feb 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
EC
चुनाव आयोग के निर्देशों पर झारखंड में बोकारो जिला के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को हटा दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस हफ्ते की शुरूआत में चुनाव तैयारियों की समीक्षा किए जाने के बाद चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की मौजूदगी वाली बैठक में उन दोनों अधिकारियों को अनुपस्थित पाया गया था। उन्होंने बताया कि डीसी मृत्युंजय वर्णवाल की जगह अब शैलेष चौरसिया लेंगे, जबकि एसपी कार्तिक की जगह पी मुरूगन को लाया गया है।
विज्ञापन
इस साल गर्मियों में लोकसभा चुनाव होना है, जिसके लिए चुनाव आयोग विभिन्न राज्यों में चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रही है। चुनाव आयोग इस सिलसिले में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में थी।
विज्ञापन