फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Seven People Killed as Speeding Car Rams Into 15 People on Roadside in Chaibasa

पूजा कर रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, सात की मौत

Sun, 04 Mar 2018 11:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Seven People Killed as Speeding Car Rams Into 15 People on Roadside in Chaibasa
तेज रफ्तार कार

झारखंड के पूर्वी शहर चाईबासा में एक तेज रफ्तार कार ने 15 लोगों को रौंद दिया। जिसमें से सात लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना तब घटी जब सभी लोग शादी की रस्म के अनुसार रोड के किनारे पूजा कर रहे थे। यह घटना चाईबासा-चक्रधर के एनएस-75 की है। जानकारी के अनुसार दो आदीवासी परिवार शादी की रस्म निभाने के लिए रोड किनारे पूजा कर रहे थे तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में 15 लोग आ गए। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। 8 की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी कार ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी परिवहन और बस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल का बेटा है। विधायक शशि भूषण ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार और पुलिस को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया और राज्य सरकार से अनुरोध किया कि वह मृतको के परिजनों को 10 लाख रुपए जबकि घायलों को 5 लाख रुपए का मुआवजा दें। इसी बीच सांसदों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आरोपी को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। इस घटना के बाद कुछ क्षेत्रीय पार्टियों ने बंद का ऐलान किया है।
विज्ञापन


एक हफ्ते पहले ही बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर में स्थित सरकारी स्कूल की इमारत के अंदर कार घुस गई थी जिसकी वजह से 9 छात्रों की मौत हो गई थी और 24 अन्य घायल हो गए थे। घटना उस समय हुई थी जब बच्चे घर जा रहे थे। इस मामले में आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed