फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Couple’s desperation for a son ends in 11 arrests across 3 Jharkhand districts

Jharkhand: पैदा होते ही नवजात बच्चे को मां ने एक लाख में बेचा, पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 11 को पकड़ा

Mon, 27 Mar 2023 10:26 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 27 Mar 2023 10:26 AM IST
सार

इस मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। बेचे गए नवजात बच्चे को बोकारो जिले के पेटरवार से सकुशल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में नवजात बच्चे की मां भी शामिल है। 

विज्ञापन
Couple’s desperation for a son ends in 11 arrests across 3 Jharkhand districts
पुलिस ने महिला समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के चतरा सदर अस्पताल से मातृत्व को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक मां ने प्रसव के आठ घंटे बाद ही अपने नवजात बच्चे को एक लाख रुपये में एक दंपत्ति को बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। बेचे गए नवजात बच्चे को बोकारो जिले के पेटरवार से सकुशल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में नवजात बच्चे की मां भी शामिल है। 
विज्ञापन


मां को सिर्फ एक लाख, बाकी दलाल खा गए
बताया जाता है कि बड़कागांव के एक दंपति को बेटा चाहिए था। कुछ समय पहले ही उसकी एक जमीन सरकार से अधिग्रहित की थी। इसके बदले सरकार से छह लाख रुपये उसे मिला। बताया जाता है कि उसने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मिलकर बच्चे की मां से डील की। नवजात की मां उसे गिराना चाहती थी। ऐसे में अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे आसानी से अपने पाले में कर लिया। जिस दंपति को बच्चा चाहिए था, उससे 4.5 लाख रुपये में सौदा तय किया और नवजात की मां को एक लाख रुपये दिए। बाकी खुद ले लिए। 
विज्ञापन


गिरफ्तार 11 आरोपियों के पास से 1.64 लाख कैश जब्त
पुलिस ने बच्चे के खरीद-फरोख्त की डील में शामिल आरोपियों के पास से चार मोबाइल और 1.64 लाख रुपये नगद बरामद किये हैं। जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र निवासी डिम्पल देवी, आशा देवी, मालती देवी, रामानंद कुमार, बोकारो जिले के आनन्द प्रकाश जयसवाल उर्फ मोनू, सरोज कुमार, चंदन कुमार, रजनीकांत साव, हजारीबाग जिले के उपेंद्र कुमार, रीना देवी, रामगढ़ जिले के सारू देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने अपने नवजात को बेच दिया
चतरा के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने गुरुवार को बताया कि 21 मार्च को डीसी अबु इमरान को नवजात को बेचे जाने की सूचना मिली। उन्हें जानकारी मिली थी की 18 मार्च को प्रसव के कुछ ही घंटे के बाद एक महिला ने अपने नवजात को बेच दिया है। उन्होंने यह सूचना चतरा एसपी को दी। एसपी ने एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया। इस टीम ने बोकारो से सकुशल बच्चे को बरामद किया गया। वहीं घटना में संलिप्त 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह मामला सामने आने के बाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मनीष लाल के आवेदन पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed