{"_id":"5efaa7598ebc3e4301258964","slug":"coronavirus-live-updates-jharkhand-ranchi-jamshedpur-hindipiri-hemant-soren-covid-19-death-and-infected-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: झारखंड में तीन लोगों की मौत, 40 नए संक्रमित मिले, रोगियों की संख्या 2426 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: झारखंड में तीन लोगों की मौत, 40 नए संक्रमित मिले, रोगियों की संख्या 2426 हुई
Tue, 30 Jun 2020 08:17 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 30 Jun 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
तापमान जांचता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत हो गई और 40 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2426 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की सोमवार रात जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटे में साहिबगंज, गिरिडीह और हजारीबाग में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में इस महामारी के 40 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2426 पहुंच गई है।
विज्ञापन
वहीं, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 5,48,318 हो गई है। इनमें से 2,10,120 सक्रिय मामले हैं। जबकि अब तक 3,21,723 लोग ठीक हो चुके हैं और 16,475 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन