{"_id":"5e89a4678ebc3e767813fc72","slug":"coronavirus-jharkhand-gets-rs-284-crore-from-disaster-relief-fund-raghubar-das-gratitude-to-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: आपदा राहत कोष से झारखंड को मिला 284 करोड़ रुपये, रघुवर ने मोदी सरकार का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: आपदा राहत कोष से झारखंड को मिला 284 करोड़ रुपये, रघुवर ने मोदी सरकार का जताया आभार
Sun, 05 Apr 2020 02:57 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 05 Apr 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
रघुवर दास
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आपदा राहत कोष के तहत राज्य को 284 करोड़ रुपये देने के केन्द्र की मोदी सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए राज्य सरकार से इस राशि को स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवा पर खर्च करने को कहा है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री दास ने एक बयान में केन्द्र सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने राज्य आपदा राहत कोष के तहत शनिवार को झारखंड को 284 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा कर दी है जिसे योजनाबद्ध तरीके से स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं में राज्य सरकार को खर्च करना चाहिए।
विज्ञापन
दास ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से पूरे देश और विशेष कर झारखंड की वित्तीय स्थिति कमजोर हो गई थी। केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 284 करोड़ रुपये को योजनाबद्ध तरीके से स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं में खर्च करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के जांच की रफ्तार काफी धीमी है। लेकिन अब केंद्र सरकार से वित्तीय मदद मिलने के बाद अस्पतालों में जांच किट और जरूरी संसाधन मुहैया कराए जाने चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता मिलकर कोरोना को फैलने से रोकने में निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने रविवार रात्रि 09 बजे से नौ मिनट के लिए बिजली बंद कर दीप, मोमबत्तियां, टॉर्च, मोबाइल लाइट इत्यादि जलाकर राज्य की जनता से देश के साथ एकजुटता दिखाने का भी आह्वान किया।