{"_id":"5f0690cf373034006b19432e","slug":"coronavirus-in-jharkhand-cm-hemant-soren-home-quarantined-said-will-continue-to-do-essential-government-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पृथकवास में गए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- जरूरी सरकारी काम करते रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पृथकवास में गए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- जरूरी सरकारी काम करते रहेंगे
Thu, 09 Jul 2020 09:06 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी एवं विधायक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को पृथक-वास में चले गए, साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान वह आवश्यक कार्यों का निष्पादन करते रहेंगे।
विज्ञापन
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि ‘कैबिनेट के मेरे साथी मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं विधायक मथुरा महतो कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। दोनों अभी सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। एहतियात के तौर पर आज से अगले कुछ दिनों के लिए मैं भी पृथकवास में रहूंगा।’
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पृथक-वास में मैं जरूरी कार्य का निष्पादन करूंगा। राज्यवासियों से पुनः आग्रह है, जितना हो सके भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। मास्क का प्रयोग अवश्य करें। अगर मास्क ना हो तो कोई कपड़े से अपने चेहरे को अच्छे से ढंके। आपस में दूरी रखें, पर दिलों को जोड़े रखें।’
विज्ञापन
सोरेन ने मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को खुद को घर में पृथक रखने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। इससे पूर्व झारखंड के मुख्यमंत्री संक्रमण की आशंका के चलते अपने आवास पर ही पृथकवास में चले गये थे क्योंकि उनके संपर्क में आए ठाकुर एवं विधायक मथुरा महतो मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री और उनके कार्यालय के लोगों की जांच के बाद जरूरी होने पर उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों एवं सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी जांच कराई जा सकती है। रिम्स के प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर मंगलवार शाम संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि मंत्री कहां और कैसे संक्रमित हुए हैं? इसके अलावा इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इस बीच मंत्री किस-किस से संपर्क मे आए। राज्य में मंत्रिपरिषद में संक्रमण का यह पहला मामला है।