{"_id":"5ee8afef8ebc3e431836cb84","slug":"corona-virus-51-33-percent-recovery-rate-in-jharkhand-health-survey-will-start-from-june-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: झारखंड में स्वस्थ होने की दर 51.33 प्रतिशत, 18 जून से शुरू होगा स्वास्थ्य सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: झारखंड में स्वस्थ होने की दर 51.33 प्रतिशत, 18 जून से शुरू होगा स्वास्थ्य सर्वेक्षण
Tue, 16 Jun 2020 05:11 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 16 Jun 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने सोमवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 51.33 प्रतिशत है। कोरोना वायरस तथा मानसून संबंधी रोगों को लेकर संक्रमण की स्थिति जानने के लिए कि 18 जून से ग्रामीण और शहरी स्तर पर पूरे राज्य में स्वास्थ्य सर्वेक्षण प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
कुलकर्णी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में अभी तक कोविड-19 के 1,793 मामले सामने आए हैं ,जिनमें 1000 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और नौ लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में अभी कुल 784 सक्रिय मामले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने की दर 51.33 प्रतिशत है।
विज्ञापन
कुलकर्णी ने कहा कि आगामी 18 जून से सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सर्वेक्षण का काम प्रारंभ किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक परिवार के स्वास्थ्य की सघन जांच की जाएगी। साथ ही बरसात के दौरान डेंगू एवं कालाजार जैसी बीमारियों से बचाव के लिए रसायन का छिड़काव भी किया जाएगा।
विज्ञापन