फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Conservation of environment has become big challenge: Jharkhand Guv

Jharkhand: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बोले- पर्यावरण संरक्षण बन गया बड़ी चुनौती, अधिक से अधिक पेड़ लगाने जरूरी

Sun, 18 Jun 2023 10:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Jun 2023 10:55 PM IST
सार

Jharkhand: राज्यपाल ने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए औद्योगिक और आर्थिक विकास जरूरी है और इसलिए परिवहन प्रणालियों का विकास व आनुपातिक तरीके से पेड़ लगाना भी एक आवश्यकता है।

विज्ञापन
Conservation of environment has become big challenge: Jharkhand Guv
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन। - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

विस्तार

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि पर्यावरण का संरक्षण एक बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने लोगों से भावी पीढ़ी के भविष्य की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के असंतुलन के कारण सूखा, अत्यधिक गर्मी की स्थिति, अपर्याप्त वर्षा और बेमौसम बारिश हो रही है, जो करोड़ों लोगों को प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसका प्रमुख कारण प्राकृतिक संसाधनों का अविवेकपूर्ण दोहन, कचरा, असंगठित तरीके से अनुपयोगी सामग्रियों की डंपिंग, उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए एक तंत्र की कमी, कीटनाशक का बड़े पैमाने पर उपयोग, गैर-वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ-साथ ज्ञान की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड केकेएनजे हाईस्कूल परिसर में 'वन प्रबंधन एवं संरक्षण महासमिति' और 'जोहार भारत फेडरेशन' द्वारा आयोजित पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए औद्योगिक और आर्थिक विकास जरूरी है और इसलिए परिवहन प्रणालियों का विकास व आनुपातिक तरीके से पेड़ लगाना भी एक आवश्यकता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूमिगत जल स्तर कम हो रहा है और लोगों ने उन्हें विभिन्न जिलों के दौरे के दौरान सिंचाई से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया है। उन्होंने उपायुक्तों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि झारखंड में खनिज भंडार की प्रचुरता है, जो देश में अधिकतम है, और अगर इसका योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाता है, तो दुनिया की कोई भी ताकत राज्य की समृद्धि को रोक नहीं सकती है। उन्होंने कहा, 'हालांकि, हमें पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में कार्रवाई शुरू करनी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed