{"_id":"ffc94b6c-5e05-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"congress-will-give-outside-support-to-jmm","type":"story","status":"publish","title_hn":"झामुमो को बाहर से समर्थन देगी कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झामुमो को बाहर से समर्थन देगी कांग्रेस
चतरा/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 14 Jan 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि झामुमो की पहल पर जो भी सरकार बनेगी उसे कांग्रेस बाहर से समर्थन देगी। राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच राजेंद्र प्रसाद सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुये कहा कि राज्य में पहले राष्ट्रपति शासन लगेगा उसके बाद ही सरकार के गठन पर मंथन किया जायेगा।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद साहु की हत्या होने के बाद रविवार को उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित करने आये थे। इसी दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि 18 व 19 जनवरी को जयपुर में पार्टी के प्रस्तावित चिंतन शिविर में सरकार गठन पर मंथन होगा। उसके बाद ही राज्य में नई सरकार का गठन हो सकता है।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस में कोई जल्दबाजी नहीं है। कांग्रेस को सत्ता की कोई भूख नहीं है। आलाकमान के निर्देश के बाद ही आखिरी फैसला किया जायेगा।
विज्ञापन
वहीं प्रदेश कांग्रेस कामेटी के अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू ने राज्य में बने राजनीतिक संकट के लिये भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राजनीति विश्वास पर चलती है। भाजपा ने झामुमो के साथ विश्ववासघात किया है। भाजपा और झामुमो का 28-28 महीने का समझौता हुआ था, पर अब भाजपा इससे मुकर रही है।