{"_id":"62c9829572e2e555092c29b2","slug":"congress-leader-alka-lamba-commented-on-bjp-in-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alka Lamba: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- भगवा पार्टी का है आतंकी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alka Lamba: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- भगवा पार्टी का है आतंकी कनेक्शन
Sat, 09 Jul 2022 06:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 09 Jul 2022 06:59 PM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या का जिक्र करते हुए अलका लांबा ने कहा कि आरोपी मोहम्मद रियाज बीजेपी का सदस्य है। आरोपी ने बीजेपी की सदस्यता हासिल की थी। उसकी कई फोटो बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया के साथ हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अलका लांबा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा बीजेपी पर जमकर बरसी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। अलंका लांबा ने आरोप लगाते हुए बीजेपी के आतंकी कनेक्शन के बारे में भी बताया है। मीडिया से बातचीत करते हुए अलका लांबा ने 2017 से 2020 तक के आतंकवाद से जुड़े 7 बड़े खुलासे किए।
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आरोपी मोहम्मद रियाज बीजेपी का सदस्य है। आरोपी ने बीजेपी की सदस्यता हासिल की थी। उसकी कई फोटो बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया के साथ हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने बीजेपी पर हमला किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अमरनाथ आतंकी हमले में जवानों ने एक आतंकी तालिब हुसैन शाह को पकड़ा था। पकड़े गए आतंकी के संबंध लश्करे तैयबा से बताए गए थे। अलंका लांबा ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि तालिब का फोटो जम्मू कश्मीर के बीजेपी अध्यक्ष के साथ है। उन्होंने कहा कि तालिब खुद भी बीजेपी आईटी सेल का अध्यक्ष रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के अमरावती में हुई कैमिस्ट उमेश काल्हे की हत्या का भी जिक्र किया। अलका ने कहा कि कोल्हे की हत्या का मास्टरमाइंड पुलिस ने इरफान अंसारी को बताया है। इरफान अंसारी का संबंध राणा दंपत्ति से है।
बीजेपी पर हमला करते हुए अलका लांबा ने 2017 में जम्मू कश्मीर में हथियारों की पकड़ी गई खेप और 2019 में मध्य प्रदेश में टेरर फंडिंग का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से हथियारों की बरादमगी में मध्य प्रदेश के ध्रुव सक्सेना और 2019 में इसी प्रदेश से टेरर फंडिंग में बलराम सिंह की गिरफ्तारी का बीजेपी से कनेक्शन था। उन्होंने कहा कि पुख्ता सबूत के साथ ये सभी मुद्दे संसद सत्र में उठाये जायेंगे।