फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   cm hemant soren urges Central govt to respect state culture tradition in naming coal mining projects

Jharkhand: कोयला खनन परियोजनाओं के नामकरण को लेकर सीएम सोरेन ने केंद्रीय कोयला मंत्री को लिखा पत्र, कही ये बात

Tue, 29 Aug 2023 08:17 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 29 Aug 2023 08:17 PM IST
सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र को पत्र लिखकर कहा कि कोयला खनन परियोजनाओं का नामकरण करते समय झारखंड की संस्कृति, परंपरा और इतिहास का सम्मान किया जाए। 
 

विज्ञापन
cm hemant soren urges Central govt to respect state culture tradition in naming coal mining projects
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोयला खनन परियोजनाओं के नामकरण को लेकर  केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कोयला खनन परियोजनाओं का नामकरण करते समय झारखंड की संस्कृति, परंपरा और इतिहास का सम्मान किया जाए। 

विज्ञापन


एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने पत्र लिखकर केंद्र से कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा संचालित निजी कोयला परियोजनाओं सहित विभिन्न खनन परियोजनाओं का नाम स्थानीय स्थान, गांव, पंचायत, ब्लॉक, महान हस्तियों और दर्शनीय स्थानों के अनुसार रखने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत सरकार सीआईएल, निजी कंपनियों और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा संचालित खनिज परियोजनाओं का नामकरण स्थानीय जनता की भावनाओं, परंपरा और संस्कृति के आधार पर नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि झारखंड की पहचान खनिज संपन्न राज्य के रूप में स्थापित हुई है और देश के विकास में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बयान में कहा गया है कि चतरा जिले में संचालित खनन परियोजनाओं- आम्रपाली कोयला परियोजना, अशोक कोयला परियोजना और मगध कोयला परियोजना - का उदाहरण देते हुए सोरेन ने कहा कि कंपनियां जनभावना के खिलाफ जा रही हैं और स्थानीय लोगों की संस्कृति, परंपरा और इतिहास को उचित सम्मान नहीं दे रही हैं।


विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा कि खनिजों से प्राप्त राजस्व का एक बड़ा हिस्सा कोयले से ही आता है, जिसका लगातार दोहन किया जा रहा है। अनुरोध है कि इस राज्य की संस्कृति, परंपरा और इतिहास को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed