फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Hemant Soren targeted BJP, said- Jharkhand is suffering from financial discrimination of the centre

Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- केंद्र सरकार के वित्तीय भेदभाव से पीड़ित है झारखंड

Thu, 27 Feb 2025 11:06 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Thu, 27 Feb 2025 11:06 PM IST
सार

सोरेन ने केंद्र पर बजट आवंटन करने में भेदभाव करने का आरोप लगाया। राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए विधानसभा में सोरेन ने कहा कि  झारखंड केंद्र के वित्तीय भेदभाव से पीड़ित है। गुजरात जैसे राज्यों को बजट आवंटन में बड़ा हिस्सा मिलता है, लेकिन झारखंड जैसे पिछड़े राज्यों को कुछ नहीं मिलता।

विज्ञापन
CM Hemant Soren targeted BJP, said- Jharkhand is suffering from financial discrimination of the centre
हेमंत सोरेन, सीएम, झारखंड - फोटो : X / @HemantSorenJMM

विस्तार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सोरेन ने केंद्र पर बजट आवंटन करने में भेदभाव करने का आरोप लगाया। राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए विधानसभा में सोरेन ने कहा कि  झारखंड केंद्र के वित्तीय भेदभाव से पीड़ित है। गुजरात जैसे राज्यों को बजट आवंटन में बड़ा हिस्सा मिलता है, लेकिन झारखंड जैसे पिछड़े राज्यों को कुछ नहीं मिलता।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झारखंड को बजट आवंटन में बहुत कम राशि मिलती है। इस असमानता के बावजूद मैं आश्वस्त करता हूं कि मेरी सरकार डरेगी नहीं। उन्होंने रेत की अवैध बिक्री पर विपक्ष के विरोध का जवाब दिया। सीएम ने कहा कि अब गुंडागर्दी नहीं चलेगी, सूरज डूब गया है। आपकी परेशानियां और बढ़ेंगी। 
विज्ञापन


सोरेन ने भाजपा पर उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्हें आगाह किया कि उनका गेम प्लान सफल नहीं होगा। सोरेन ने कहा कि हाल ही में मैं अपने पिता झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के इलाज के लिए दिल्ली गया था। जब मैं लौटा तो मैंने सार्वजनिक स्थान पर अपना मास्क लगाया हुआ था क्योंकि मुझे खांसी और सर्दी थी। अब अफवाह फैलाई जा रही है कि मेरे फेफड़ों में संक्रमण है या मुझे कैंसर हो गया है। उन्होंने एक और अफवाह फैलाई कि यह सरकार दो साल बाद काम करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरेन ने भाजपा विधायकों के सदन से वॉकआउट करने पर कहा कि अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो अक्षम विपक्ष को कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति देकर एहसान कर रहे हैं। देखिए दिल्ली विधानसभा में क्या हुआ? पूरे विपक्ष को सदन से बाहर निकाल दिया गया। यह स्पीकर की संवेदनशीलता है कि आपने ऐसे विपक्ष को सदन से निलंबित नहीं किया।


सीएम ने कहा कि भाजपा की तमाम कोशिशों के बावजूद उनके गठबंधन को विधानसभा चुनाव में लोगों से भारी जनादेश मिला और वह जनता के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे विरोधियों ने हमें नीचे गिराने के लिए सभी हथकंडे अपनाए। लेकिन लोगों को हम पर भरोसा था और इसीलिए उन्होंने हमें यहां बिठाया और आप वहां विपक्ष में बने रहे। वास्तव में आपकी संख्या कम हो गई है। सोरेन ने घोषणा की कि यह सिर्फ शुरुआत है। आप भाजपा अगले पांच साल तक विपक्ष में ही रहेगी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed