{"_id":"6577b987938ee8b7e001e538","slug":"cm-hemant-soren-ed-questioning-in-money-laundering-case-related-to-land-scam-news-updates-in-hindi-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: ईडी के सामने पेश नहीं हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! समन के बीच दुमका रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: ईडी के सामने पेश नहीं हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! समन के बीच दुमका रवाना
Tue, 12 Dec 2023 05:47 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 12 Dec 2023 05:47 PM IST
सार
ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छठी बार नोटिस भेजा है। अभी तब वह एक बार भी पेश नहीं हुए। इस मामले में ईडी आईएएस अफसर छवि रंजन समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है।
विज्ञापन
CM Hemant Soren
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को राज्य की दूसरी राजधानी दुमका के लिए रवाना हो गए। इसके साथ ही अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि वे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
दरअसल, ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए सोरेन को नया समन जारी किया था। जानकारी के मुताबिक, सोरेन को मंगलवार सुबह 11 बजे हिनू इलाके में संघीय एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने पेश होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री का मंगलवार को दुमका में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। वह 24 नवंबर को राज्य में शुरू हुई 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' (आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार) में भाग लेंगे।
विज्ञापन
बता दें, ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छठी बार नोटिस भेजा है। अभी तब वह एक बार भी पेश नहीं हुए। इस मामले में ईडी आईएएस अफसर छवि रंजन समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है। ईडी की ओर से समन जारी होने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर साधा। सोरेन ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर उनकी सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
जानें क्या है मामला
आरोप है कि झारखंड में भू-माफिया द्वारा अवैध तरीके से जमीन के मालिकाना हक में बदलाव कर हड़प लिया गया है। ईडी इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं, जो राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त का पद संभाल चुके हैं।