फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   cm Hemant Soren directed officials to create rs 10 lakh fund at district level for migrant labourers

Jharkhand: सीएम सोरेन ने दिए प्रवासी मजदूरों के लिए कोष बनाने के निर्देश, आपात स्थिति में की जाएगी मदद

Mon, 19 Sep 2022 06:31 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 19 Sep 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
cm Hemant Soren directed officials to create rs 10 lakh fund at district level for migrant labourers
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अधिकारियों को प्रवासी मजदूरों के लिए जिला स्तर पर 10 लाख रुपये का कोष बनाने का निर्देश दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए आधिकारी ने कहा कि कोष के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को आपात स्थिति मदद की जाएगी साथ ही किसी की दुर्घटना या मौत की स्थिति में तत्काल 50 हजार रुपये की मदद मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन


सीएम सोरेन राज्य के सभी 24 जिलों के उपायुक्तों और विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ राज्य में चल रही विभिन्न कल्याण और विकास योजनाओं की प्रगति और प्रदर्शन की समीक्षा कर रहे थे। साथ ही सीएम ने अधिकारियों से निजी कंपनियों को लेकर बनाए नए कानून को लागू करने के लिए कहा।
विज्ञापन


झारखंड से लाखों मजदूर आजीविका के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं। सरकार ने उनके लिए कई कदम उठाए हैं क्योंकि उन्हें दूसरे राज्य में दुर्घटना या मृत्यु के मामले में कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि कम बारिश के कारण इस साल राज्य में सूखे जैसे हालात हैं। हमें इस बात का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है कि किसानों और मजदूरों का पलायन न हो। बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा करने की जरूरत है और योजनाओं को लागू किया जाना चाहिए। योजनाओं की जियो मैपिंग भी की जाए।


उन्होंने हर गांव में कम से कम पांच नई योजनाएं शुरू करने और मनरेगा नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के पलायन को रोकने के लिए मनरेगा कार्यों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed