फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Clarify stance on purported obscene viral video of Gupta BJP to Jharkhand CM hemant soren

झारखंड: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो से सियासी भूचाल, भाजपा ने CM सोरेन से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 24 Apr 2023 10:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Apr 2023 10:30 PM IST
सार

गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार की रात एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को एक महिला के साथ फोन पर कथित तौर पर अश्लील बातचीत करते हुए दिखाया गया था।

विज्ञापन
Clarify stance on purported obscene viral video of Gupta BJP to Jharkhand CM hemant soren
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक महिला के साथ अश्लील बातचीत का वीडियो वायरल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी भाजपा ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी झामुमो से इस पर स्पष्टीकरण मांगा। 

विज्ञापन


गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार की रात एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को एक महिला के साथ फोन पर कथित तौर पर अश्लील बातचीत करते हुए दिखाया गया था। गुप्ता ने इसे उनकी छवि को खराब करने के लिए फर्जी और संपादित किया हुआ वीडियो बताया था। 
विज्ञापन


भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से जुड़े वायरल अश्लील वीडियो पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए... आरोपी मंत्री (मुख्यमंत्री के) मंत्रिमंडल में एक वरिष्ठ सहयोगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस मुद्दे पर एक भी ट्वीट नहीं किया। इसने उनके चरित्र को उजागर किया है। जनता ऐसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रही है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

भाजपा के पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उन्हें मुख्य आरोपी बनाने की मांग की। कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है और कांग्रेस और झामुमो दोनों इस मुद्दे पर चुप हैं। 

इस बीच एनएसयूआई में होने का दावा करने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है और वह पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराएगी। 

सरयू रॉय ने एक ट्वीट में कहा, जमशेदपुर पुलिस को स्वास्थ्य मंत्री के अश्लील वीडियो बातचीत मामले का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए। मंत्री को मुख्य आरोपी बनाएं, उनसे लड़की के बारे में पूछें। मंत्री के उस मोबाइल को जब्त करें, जिससे चैट हो रही थी और उस मोबाइल को भी जब्त कर लें, जिससे दूसरी तरफ से स्क्रीन रिकॉर्डिंग की जा रही थी।


उन्होंने कहा, जमशेदपुर पुलिस को उस महिला को सुरक्षा देनी चाहिए जिसके साथ झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री 17 अप्रैल की आधी रात को बातचीत कर रहे थे, जो वायरल हो गई थी। लड़की जमशेदपुर में एक फर्नीचर हाउस में काम करती है। इसके मालिक बन्ना के साथ समाजवादी पार्टी में थे और वर्तमान में वह भाजपा में हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार रात एक बयान में कहा था कि कथित वीडियो एक साजिश का हिस्सा है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।


उन्होंने कहा, मैंने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस जल्द ही इसकी जांच करेगी... मैं उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा जिन्होंने मुझे फंसाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed