फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Chief Minister and Union Minister of State expressed grief over the terrorist attack in Pahalgam, Kashmir

Pahalgam Attack: 'आतंकियों को जवाब दिया जाएगा'...हमले पर भड़के रक्षा राज्यमंत्री सेठ; सोरेन भी दुखी

Wed, 23 Apr 2025 01:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 23 Apr 2025 01:21 PM IST
सार

Jharkhand: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश मर्माहत है। जिस तरह से पर्यटकों को निशाना बनाया गया, वह भारत की संप्रभुता को सीधी चुनौती है। आम जनता से लेकर विशिष्टजन तक, सभी इस कायरतापूर्ण घटना की निंदा कर रहे हैं। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Chief Minister and Union Minister of State expressed grief over the terrorist attack in Pahalgam, Kashmir
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : एक्स

विस्तार

देश का अभिन्न अंग कश्मीर अब अपने ही नागरिकों के लिए असुरक्षित होता जा रहा है और इसका मुख्य कारण है आतंकवादियों का बेखौफ होना। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बेगुनाह भारतीय पर्यटकों पर हमला कर उनकी जान ले ली। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। नागरिक केंद्र सरकार से आतंकियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने-अपने एक्स हैंडल के माध्यम से इस घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन


आतंकवादियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे– संजय सेठ
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि पिछले दिनों खूबसूरत कश्मीर को आतंक का गढ़ बनाने की नापाक कोशिश की गई है। बेगुनाह पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आतंकवादियों के मंसूबों को हम सफल नहीं होने देंगे। सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

 


'हम सभी को झकझोर कर रख दिया' – हेमंत सोरेन
वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद निंदनीय है। इस घटना ने हम सभी को भीतर तक झकझोर दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

पढ़ें:  झारखंड निवेश के लिए उपयुक्त, फुटबॉल ट्रेनिंग और GIGA फैक्टरी के प्रस्ताव मिले; CM
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed