फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Chief Electoral Officer held a meeting with the election officers of the districts

Jharkhand News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलों के चुनाव अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए दिशा निर्देश

Thu, 06 Mar 2025 06:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Mar 2025 06:46 PM IST
सार

Jharkhand: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी ईआरओ 17 मार्च तक राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर 19 मार्च तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसी तरह, सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी 22 मार्च तक बैठक आयोजित कर 25 मार्च तक रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को सौंपेंगे।

विज्ञापन
Chief Electoral Officer held a meeting with the election officers of the districts
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक करें और चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करें। यह बैठक भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जानी है, ताकि चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुचारु बनाया जा सके।

विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) और निर्वाचन रजिस्ट्रेशन पदाधिकारी (ईआरओ) के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित भारत निर्वाचन आयोग की बैठक में यह तय किया गया कि सभी राज्यों को अपने यहां राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर चुनावी विषयों पर चर्चा करनी होगी और उसकी रिपोर्ट तैयार करनी होगी।

विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी ईआरओ 17 मार्च तक राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर 19 मार्च तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसी तरह, सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी 22 मार्च तक बैठक आयोजित कर 25 मार्च तक रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को सौंपेंगे। इसके बाद राज्य स्तर पर सभी रिपोर्टों को संकलित कर राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक की जाएगी और अंतिम रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, गढ़वा के ईआरओ संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed