फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Chhattisgarh: 2 month old dies in locked ambulance due to suffocation

छत्तीसगढ़: एंबुलेंस का दरवाजा लॉक होने पर 2 महीने के मासूम की मौत, बच्चे के दिल में था छेद

Wed, 18 Jul 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: 2 month old dies in locked ambulance due to suffocation

छत्तीसगढ़ के रायपुर में दो महीने के बच्चे की एंबुलेंस में दम घुटने से मौत हो गई। उसे इलाज के लिए शहर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल लाया गया था। मामला मंगलवार का है। एंबुलेंस का दरवाजा जाम होने से बच्चा दो घंटे तक उसमें बंद रहा। जब काफी कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो बच्चे के पिता ने एंबुलेंस का कांच तोड़ना चाहा। लेकिन उन्हें यह कहकर रोक दिया गया कि वह सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा सकते। अधिकारियों की लापरवाही की सजा मासूम को भुगतनी पड़ी। जब काफी मशक्क्त के बाद उसे एंबुलेंस से निकालकर अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


एंबुलेंस चलाने वाली कंपनी का कहना है कि उनकी तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई है। बारिश की वजह से दरवाजा जाम हो गया था। लेकिन 15 मिनट की कोशिश के बाद वह खुल गया था। एंबुलेंस कंपनी का कहना है कि उनका कोई दोष नहीं है। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था और उसकी मौत पहले ही हो गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिहार की निवासी अंबिका सिंह के दो महीने के बेटे के दिल में छेद था। इलाज के लिए वह सबसे पहले दिल्ली के एम्स पहुंचे लेकिन वहां खर्चा काफी ज्यादा आ रहा था। जिसके बाद एम्स के ही एक डॉक्टर ने उन्हें रायपुर के अंबेडकर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। मासूम की जिंदगी बचाने के लिए परिवार दिल्ली से रायपुर पहुंचा। अस्पताल तक पहुंचने के लिए उन्होंने स्टेशन से संजीवनी एंबुलेंस की सेवा ली। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद जब वह एंबुलेंस से उतरने लगे तो उसका दरवाजा नहीं खुल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री रमन सिंह को खत लिखकर जांच कराने के लिए कहा है। सिंहदेव ने खत में यह भी कहा है कि बच्चे की मौत के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जवाब में कहा है कि गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed