{"_id":"5cd7ab20bdec2207680eb119","slug":"chaibasa-s-ssp-abhiyan-manish-raman-is-accused-of-communicating-with-naxals","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : चाईबासा के एएसपी पर लगा नक्सलियों से सांठगांठ का आरोप, गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : चाईबासा के एएसपी पर लगा नक्सलियों से सांठगांठ का आरोप, गिरी गाज
Sun, 12 May 2019 10:49 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 12 May 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
नक्सली (फाइल फोटो)
झारखंड के एक एएसपी पर नक्सलियों से मिलकर काम करने का आरोप लगा है। चाईबासा के एएसपी अभियान मनीष रमण पर नक्सलियों से साठगांठ करने और बातचीत करने का खुलासा कॉल इंटरेक्शन में हुआ है। इस संबंध में खुफिया एजेंसी ने पुलिस मुख्यालय को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यालय ने अगले आदेश तक एसएसपी से सारी जिम्मेदारियां वापस ले ली हैं। मुख्यालय ने रमण को पद से हटाते हुए नए पदस्थापन की अनुमति राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी है। बता दें कि यह मामला पहले गृह विभाग में भी आया था।
विज्ञापन
गृह विभाग को कोई सबूत नहीं मिले थे जिसकी वजह से रमण पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। मनीष रमण पर नक्सलियों से साठगांठ के मामले में पुलिस अधिकारी किसी भी तरह का बयान देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
एएसपी अभियान मनीष रमण चाईबासा में चार साल से तैनात हैं। चुनाव से पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ निर्देश दिया था कि तीन साल से एक ही पद पर जमे अफसरों को ट्रांसफर किया जाए। इसके बावजूद भी पुलिस मुख्यालय ने उनका ट्रांसफर नहीं किया था।
झारखंड में पुलिस अफसर और नक्सलियों के बीच साठगांठ का यह पहला मामला सामने आया है। चाईबासा नक्सल प्रभावित जिला है, ऐसे में जिले के एएसपी अभियान का नक्सलियों के साथ संबंध होना गंभीर माना जा रहा है।