फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Centre meted out injustice to Jharkhand BJP forces trying to grab power says Kalpana soren

Jharkhand: 'केंद्र ने झारखंड के साथ अन्याय ही किया', कल्पना सोरेन का भाजपा पर सत्ता हथियाने की कोशिश का आरोप

Wed, 25 Sep 2024 02:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Sep 2024 02:21 PM IST
सार

किसी भी नेता का नाम लिए बिना कल्पना सोरेन ने कहा कि ये लोग एक तरफ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माला चढ़ाते हैं और दूसरी तरफ उनकी प्रतिमा को उखाड़ फेंकते हैं।

विज्ञापन
Centre meted out injustice to Jharkhand BJP forces trying to grab power says Kalpana soren
कल्पना सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर गरीब आदिवासियों के नाम पर खदानों और खनिजों को हड़प कर राज्य के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए भाजपा की आलोचना की और चेतावनी दी कि उन्हें राज्य से बाहर कर दिया जाएगा। सोरेन ने भाजपा को अपने एजेंडे का प्रचार के लिए दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यहां लाने की चुनौती दी। इस दौरान उन्होंने हिमंत बिस्व सरमा और शिवराज सिंह चौहान के नाम का उल्लेख किया। 
विज्ञापन


मैया सम्मान यात्रा के दौरान कल्पना सोरेन ने कहा, "केंद्र ने हमेशा झारखंड के साथ अन्याय किया है। उनकी नजर केवल राज्य की खनीजों और खदानों पर है। वह संसाधनों की जबरन वसूली में लगा हुआ है। कोयले के लिए उन पर हमारा 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया है।" उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राज्य में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं, जबकि केंद्र की नजर खनिज संपदा पर है। झामुमो विधायक ने कहा, हम उन्हें करारा जवाब देंगे। 
विज्ञापन


भाजपा पर लगाया सत्ता हथियाने की कोशिश का आरोप
कल्पना सोरेन ने दावा किया कि राज्य में चुनाव होने वाला है, इसलिए भाजपा के बहुरूपिए सत्ता हथियाने की कोशिश में यहां प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों को खदेड़ दिया जाएगा। झामुमो विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा दूसरे के काम पर अपना आधार बना रही है। उन्होंने भाजपा से अपने पति हेमंत सोरेन को चुनौती देने के लिए अधिक से अधिक नेताओं को लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वे हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करने के लिए जितने संभव हो उतने नेता और सीएम लेकर आए। हमारी महिलाएं उनकी कवच हैं। बता दें कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी नेता का नाम लिए बिना कल्पना सोरेन ने कहा कि ये लोग एक तरफ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माला चढ़ाते हैं और दूसरी तरफ उनकी प्रतिमा को उखाड़ फेंकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति को पांच महीने तक साजिश के तहत जेल में रखा गया था। बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed