Jharkhand: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का झारखंड सरकार पर हमला, बोले- यहां पैसे के बिना कोई काम नहीं होता
लातेहर में भाजपा की परिवर्तन रैली के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि लोग झामुमो गठबंधन को उसके कुशासन के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट सरकार को बाहर करने की अपील की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड सरकार केंद्र की ओर से भेजे जाने वाले धन का दुरुपयोग कर रही है। इसलिए मनरेगा के तहत मिले बजट के उपयोग की जांच कराई जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने झामुमो सरकार को पेपर लीक सरकार बताते हुए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। यहां बिना पैसे के कोई काम नहीं होता।
लातेहर में भाजपा की परिवर्तन रैली के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि लोग झामुमो गठबंधन को उसके कुशासन के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट सरकार को बाहर करने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आबकारी कांस्टेबल भर्ती के दौरान 16 युवाओं की मौत हो गई। हेमंत सोरेन सरकार के अत्याचार, आतंक, कुशासन के जनता डर कर जिंदगी बिता रही है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि झामुमो ने कैसे झारखंड के युवाओं को सुनहरे भविष्य के सपने दिखाकर उनकी सांसें छीनीं। सत्ता के नशे में डूबी सरकार युवाओं का दर्द और बेबसी नहीं देख पा रही है। केंद्रीय मंत्री ने फिर दोहराया कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने पर सोरेन सरकार की
मैया सम्मान योजना की तुलना में महिलाओं का मासिक मानदेय दोगुना कर 2,000 रुपये प्रति माह करने के अलावा सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को मुफ्त सौर ऊर्जा दी जाएगी।
बंद नहीं होगी मैया सम्मान योजना: कल्पना सोरेन
झामुमो की विधायक कल्पना सोरेन ने झारखंड की महिलाओं को आश्वासन दिया कि मैया सम्मान योजना कभी बंद नहीं होगी। बोड़ाम में मैया सम्मान योजना यात्रा में उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर योजना के बारे में अफवाह फैलाने पर भाजपा सहित विपक्षी दलों की आलोचना की।
सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इस पहल ने महिलाओं के कल्याण को प्राथमिकता दी है। इस योजना के खिलाफ एक जनहित याचिका (पीआईएल) भाजपा से जुड़े कुछ स्वार्थी लोगों ने दायर की थी। उन्होंने कहा कि महिलाएं बिल्कुल निश्चिंत रहें, यह योजना बंद नहीं होगी। अगर कोई खाता बंद भी होगा तो वह झारखंड में भाजपा का होगा। उन्होंने महिलाओं से झामुमो गठबंधन सरकार का समर्थन करने का आह्वान किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.