{"_id":"66f366085ac81a75d00d2ffa","slug":"cec-rajeev-kumar-says-jharkhand-election-preparations-completed-dates-to-be-announced-soon-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election Commission: सीईसी राजीव कुमार ने कहा- झारखंड में चुनाव तैयारियां पूरी, जल्द होगी तिथियों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election Commission: सीईसी राजीव कुमार ने कहा- झारखंड में चुनाव तैयारियां पूरी, जल्द होगी तिथियों की घोषणा
Wed, 25 Sep 2024 06:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:53 AM IST
सार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. एसएस संधू के साथ रांची में प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की। इस दौरान आयोग ने राज्य और जिला प्रशासन को पक्षपातपूर्ण आचरण के प्रति आगाह किया।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने झारखंड के दो दिन के दौरे पर मंगलवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। आयोग ने साफ कहा कि चुनाव बिना किसी पक्षपात और तय दिशा-निर्देशों के तहत संपन्न कराए जाएंगे। आयोग के इस दौरे के बाद कभी भी चुनावी तिथियों की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. एसएस संधू के साथ रांची में प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की। इस दौरान आयोग ने राज्य और जिला प्रशासन को पक्षपातपूर्ण आचरण के प्रति आगाह किया। आयोग ने चुनाव में धन- बल पर अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों को सतर्क होकर काम करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है, राज्य में 81 विधानसभा सीट हैं, जिसमें 44 सामान्य 9 एससी और 28 एसटी सीट हैं।
विज्ञापन
राज्य में कुल 2.59 करोड़ मतदाता
राज्य में कुल 2.59 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 1.31 करोड़ पुरुष और 1.28 करोड़ महिला हैं। राज्य में 11.5 लाख से अधिक पहली बार मतदान करेंगे। 1.5 लाख मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं। 3.64 लाख दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं।