Cattle Smuggling: TMC के अनुब्रत मंडल ने आसनसोल सुधार गृह में स्थानांतरित करने का किया अनुरोध, दायर की याचिका
कोर्ट ने 31 मार्च 2023 को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। अनुब्रत दिल्ली में हैं क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक आरोपी के खिलाफ कोई अभियोजन शिकायत दर्ज नहीं की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस मुकदमे को कोर्ट ने 31 मार्च 2023 को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। याचिका के अनुसार, अनुब्रत दिल्ली में हैं क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक आरोपी के खिलाफ कोई अभियोजन शिकायत दर्ज नहीं की है। मंडल के वकील मुदित जैन और करण कुमार गोगना ने याचिका दायर की थी। प्रवर्तन निदेशालय टीएमसी नेता को पशु तस्करी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर दिल्ली लेकर आई थी।
कोर्ट ने भेजा था तिहाड़ जेल
विशेष न्यायाधीश रघुबीर सिंह ने हाल ही में उन्हें तीन अप्रैल तक के लिए तिहाड़ जेल भेजा था। रिमांड खत्म होने के बाद ईडी ने उन्हें अदालत में पेश किया। मंडल की डिफ़ॉल्ट जमानत याचिका को हाल ही में ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
2020 में दर्ज किया था केस
सीबीआई ने 2020 में पशु तस्करी के मामले में केस दर्ज किया था। इसमें अनुब्रत मंडल का नाम भी सामने आया था। सीबीआई के मुताबिक 2015 से 2017 के दौरान सीमा सुरक्षा बल को 20,000 से ज्यादा पशुओं के कटे सिर मिले थे। ईडी ने पिछले साल नवंबर में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया था।
शु तस्करी मामले में फंसे हैं अनुव्रत मंडल
अनुव्रत मंडल जो टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष हैं, को सीबीआई ने अगस्त में पशु तस्करी में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था और मामले में एजेंसी द्वारा दायर चार्जशीट में भी उनका नाम था। सीबीआई ने मंडल के पूर्व अंगरक्षक सहगल हुसैन को भी गिरफ्तार किया था और अपने आरोप पत्र में उन्हें मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया था। इसके बाद ईडी ने हुसैन को अपनी हिरासत में ले लिया था। सीबीआई मामले के आपराधिक पहलू की जांच कर रही है, जबकि ईडी मनी लॉन्ड्रिंग वाले हिस्से की जांच कर रही है। बता दें कि, ईडी ने अनुव्रत की बेटी से भी आसनसोल जेल में पूछताछ कर चुकी है। दरअसल, अनुव्रत की बेटी सुकन्या ने कहा था कि उसके पिता अनुव्रत ही उन सभी वित्तीय खातों और लेन-देन से अवगत थे, जिनके बारे में उन्होंने उससे पूछा था। ईडी ने घोटाले के सिलसिले में सुकन्या मंडल से दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में पहले ही पूछताछ की थी।