फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   bus falls into river in Giridih several killed Jharkhand latest news in hindi

Jharkhand: झारखंड के गिरिडीह में बस के नदी में गिरने से तीन की मौत, 24 घायल; सीएम सोरेन ने हादसे पर जताया दुख

Sun, 06 Aug 2023 12:31 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 06 Aug 2023 12:31 AM IST
सार

Giridih Bus Accident: गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि वह मौके पर हैं और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
bus falls into river in Giridih several killed Jharkhand latest news in hindi
Giridih Bus Accident - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार रात एक बस के बेकाबू होकर नदी में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रात करीब 8.40 बजे गिरिडीह डुमरी रोड पर हुई, जब रांची से गिरिडीह जाने के दौरान बस पुल से बराकर नदी में गिर गई।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बस में कितने यात्री सवार थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि वह मौके पर हैं और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने मीडिया को बताया कि अस्पताल लाए गए तीन लोगों को मृत घोषित किया गया है, जबकि 24 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया
इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है। सीएम सोरेन ने ट्वीट किया, दुखद समाचार मिला है कि रांची से गिरिडीह जा रही एक बस गिरिडीह में बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिला प्रशासन की ओर से बचाव कार्य किया जा रहा है।

बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश
झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि गिरिडीह में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई। जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गिरिडीह उपायुक्त को बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार की तरफ से हरसंभव कार्रवाई की जा रही है।

निर्माणाधीन मोबाइल टावर से गिरकर एक मजदूर की मौत, चार घायल
इधर, झारखंड के हजारीबाग जिले में एक निर्माणाधीन मोबाइल टावर से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना हजारीबाग शहर के शिवपुरी इलाके में हुई। कमजोर नींव के कारण 18 फीट लंबा टावर अचानक एक तरफ झुक गया, जिसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना हुई। निर्माण कार्य कोलकाता स्थित एक कंपनी द्वारा किया गया था और सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के थे।


अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान प्रोसनजीत सरकार (30) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि चारों घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि लापरवाही के लिए ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed