फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bokaro's youngest headwoman Sapna mysteriously disappears, police investigate

Jharkhand: बोकारो की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 05 Oct 2025 07:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 07:56 AM IST
सार

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की पलिहारी गुरुडीह पंचायत की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना 2 अक्टूबर की दोपहर से लापता हैं। वह घर से बाहर निकली थीं और उसके बाद वापस नहीं लौटीं।

विज्ञापन
Bokaro's youngest headwoman Sapna mysteriously disappears, police investigate
बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना बीते 2 अक्टूबर की दोपहर से लापता हैं। जानकारी के अनुसार, सपना दोपहर में अपने घर से बाहर निकली थीं, लेकिन इसके बाद वह अब तक वापस नहीं लौटीं।
विज्ञापन


परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार उनके पति ने गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पढे़ं: 'सावधान! अनावश्यक घर से न निकलें', मौसम विभाग ने किया अलर्ट, प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सपना ने वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनीता को मात्र 19 वोटों से हराकर बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की मुखिया बनने का गौरव हासिल किया था। शुरुआत में वह एक कर्मठ और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जानी जाती थीं।

हालांकि, अब उनके अचानक लापता हो जाने से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। त्योहारों की रौनक के बीच इस घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि क्या यह सिर्फ एक संयोग है या इसके पीछे कोई गहरा रहस्य छिपा है। फिलहाल पुलिस मुखिया सपना की तलाश में जुटी है, वहीं परिजन और ग्रामीण बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed