फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Body of trainee pilot found as search continues for missing aircraft in Jharkhand news in hindi

Jharkhand: चांडिल बांध में मिला लापता विमान के प्रशिक्षु पायलट का शव, तलाशी अभियान में जुटी भारतीय नौसेना

Thu, 22 Aug 2024 01:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 22 Aug 2024 01:34 PM IST
सार

बुधवार को छह सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान में शामिल हुई थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि उन्होंने चांडिल बांध के पास एयरक्राफ्ट का मलबा देखा था, जिसके बाद ही वहां तलाशी अभियान चलाया गया था।

विज्ञापन
Body of trainee pilot found as search continues for missing aircraft in Jharkhand news in hindi
तलाशी अभियान - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद लापता हुए दो सीटर विमान में मौजूद प्रशिक्षु पायलट का शव गुरुवार को चांडिल बांध में मिला। विमान मंगलवार की सुबह 11 बजे पायलट और प्रशिक्षु पायलट के साथ जमशेदपुर के सोनारी एयरोड्रोम से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान लापता हो गया, जिसके बाद मंगलवार की आधी रात को तलाशी अभियान चलाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि चांडिल बांध और उसके आस-पास के इलाकों में मेगा तलाशी अभियान चलाया गया। अंदाजा लगाया जा रहा था कि बांध के पास ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह वहां एक शव तैरता हुआ पाया गया। शव की पहचान प्रशिक्षु पायलट सुब्रोदीप दत्त के तौर पर की गई, जो सरायकेला-खारसावां जिले के आदित्यपुर का रहने वाला हैं। हालांकि, बाद में भारतीय नौसेना की टीम भी एयरक्राफ्ट और 35 वर्षीय पायलट कैप्टन जीत सत्रु को ढूंढने में तलाशी अभियान में शामिल हुई। 19 सदस्यी नौसेना की टीम को विशाखापत्तनम से लाया गया है। 
विज्ञापन


बुधवार को छह सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान में शामिल हुई थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि उन्होंने चांडिल बांध के पास एयरक्राफ्ट का मलबा देखा था, जिसके बाद ही वहां तलाशी अभियान चलाया गया था। पूर्वी सिंहभूम की जिला उपायुक्त अनन्या मित्तल ने कहा कि विमान का आखिरी लोकेशन नीमडीह के पास पाया गया था। नीमडीह के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भी तलाशी अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed