फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bodies of woman and 3 children found on railway tracks in Jharkhand Palamu district

Jharkhand : पलामू जिले में रेलवे ट्रैक पर एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 Mar 2023 05:43 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)।
पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 30 Mar 2023 05:43 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह स्वयं पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शवों को पटरी के बीच और उसके किनारे पड़ा पाया।

विज्ञापन
Bodies of woman and 3 children found on railway tracks in Jharkhand Palamu district
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में रेलवे ट्रैक पर 30 वर्षीय एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिले। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर निमिया में डाउन रेल लाइन की दिशा में बुधवार को रेलवे पटरी पर कथित रूप से ट्रेन से कटे एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह स्वयं पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शवों को पटरी के बीच और उसके किनारे पड़ा पाया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक छानबीन के अनुसार मृतक महिला की पहचान जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव निवासी मनिता देवी (30) के रूप में हुई है। मृत तीनों बच्चे इसी महिला के हैं, इनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। सभी बच्चों की उम्र चार से आठ वर्ष के बीच है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला दुर्घटना प्रतीत होती है, लेकिन वे मेदिनीनगर कैसे पहुंचे, जो हरिहरगंज से 70 किलोमीटर दूर है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने चारों के साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी है और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल भेज दिया गया है। रेलवे पुलिस और जिला पुलिस ने मामले की अलग-अलग जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed