फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bodies found near Rukka dam on outskirts of Ranchi Jharkhand news in hindi

Jharkhand: रांची में रुक्का बांध के पास मिला चार लोगों का शव, पुलिस का आशंका-बिजली गिरने के कारण हुई मौत

Wed, 11 Sep 2024 12:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 11 Sep 2024 12:52 PM IST
सार

मृतकों की पहचान सोहैब, साहिद नुरुल्लाह, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद मकसूद के तौर पर की गई है। इन चारों की उम्र 25-30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतकों के परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।
 

विज्ञापन
Bodies found near Rukka dam on outskirts of Ranchi Jharkhand news in hindi
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची के बाहरी इलाके में एक बांध के पास चार लोगों का शव मिला। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे के करीब रुक्का बांध के पास से शव बरामद किए गए। पुलिस को संदेह हैं कि मछली पकड़ने के दौरान बिजली गिरने से चारों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान सोहैब, साहिद नुरुल्लाह, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद मकसूद के तौर पर की गई है। इन चारों की उम्र 25-30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतकों के परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा, "शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी मौत बिजली गरजने से हुई है।" मृतकों के परिजनों के अनुसार, चारों अपने घरों से मंगलवार की सुबह 10 बजे निकले थे। रात में नौ बजे तक घर वापस नहीं लौटने पर उन्होंने चारों को ढूंढना शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed