{"_id":"627636418d25ff3fb75c1bc0","slug":"blast-at-tata-steel-plant-in-jamshedpur-jharkhand-fire-tender-on-spot-several-injured-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में धमाका, दो संविदा कर्मचारी घायल, एक को सीने में दर्द की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में धमाका, दो संविदा कर्मचारी घायल, एक को सीने में दर्द की शिकायत
Sat, 07 May 2022 05:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 07 May 2022 05:34 PM IST
सार
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने घटना पर ट्वीट कर बताया कि टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाई जारी है।
विज्ञापन
टाटा स्टील प्लांट में भीषण आग।
- फोटो : Social Media
विस्तार
झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के कोक प्लांट में भीषण आग लगी है। दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। बताया गया है कि आग में झुलसकर कुछ लोग घायल हो गए। इस घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट किया। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम की डिप्टी कमिश्नर को टैग करते हुए कहा, "जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाई कर रही है।"
मामले में टाटा स्टील की ओर से भी बयान जारी किया गया है। इसके मुताबिक, कोक प्लांट की बैटरी में विस्फोट हुआ था। फायर टेंडर तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। 2 संविदा कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं हैं और एक कर्मचारी ने सीने में दर्द की शिकायत की है, उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
इसके बाद देर शाम टाटा स्टील की ओर से एक और बयान जारी किया गया। इसके मुताबिक, तीन अनुबंध कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं हैं और उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक का फिलहाल इलाज चल रहा है। फैक्ट्री में चल रहे उत्पादन पर कोई असर नहीं है।
विज्ञापन
#WATCH Jharkhand | A fire broke out in a Coke plant of Tata Steel Factory in Jamshedpur due to an alleged blast in a battery. Five fire tenders at the spot, 2 labourers reportedly injured. pic.twitter.com/Y7cBhVSe1A
— ANI (@ANI) May 7, 2022विज्ञापन