{"_id":"636c312967435863ef221bad","slug":"bjp-spokesperson-pradeep-sinha-said-35k-bjp-workers-protest-in-19-jharkhand-dists-against-corrupt-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोला, पार्टी प्रवक्ता बोले- 35 हजार कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोला, पार्टी प्रवक्ता बोले- 35 हजार कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे
Thu, 10 Nov 2022 04:30 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 10 Nov 2022 04:30 AM IST
सार
भाजपा के प्रदेश के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस वालो को लोकतंत्र की नीति रीति से कुछ भी लेना देना नहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भाजपा लगातार झारखंड में सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर निशाना साधती रही है। वहीं भाजपा के झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने दावा किया कि बुधवार को भाजपा के कम से कम 35 हजार कार्यकर्ताओं ने झारखंड के 24 में से 19 जिलों में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सात नवंबर से सात दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने वाली भाजपा आने वाले दिनों में अपना आंदोलन तेज करेगी। भाजपा के प्रदेश के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस वालो को लोकतंत्र की नीति रीति से कुछ भी लेना देना नही। भाजपा द्वारा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई आंदोलन से इतने बौखला गए है।
विज्ञापन
वहीं गिरिडीह में भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि दिसंबर में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के सत्ता में आने के बाद से राज्य में सभी विकास कार्य ठप हैं। मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को राज्य से बाहर करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
भाजपा नेता मरांडी ने आरोप लगाया कि जब भाजपा ने इन मुद्दों को उठाया, तो सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगियों झामुमो, कांग्रेस और राजद ने उस पर लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। बता दें कि राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तीन नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए तलब करने के बाद भाजपा ने राज्य में अपना आंदोलन शुरू किया।