फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP President JP Nadda to Address Tribal Rally Today in Jharkhand Latest News in Hindi

Tribal Rally Jharkhand: रांची में आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आदिवासी रैली को करेंगे संबोधित

Sun, 05 Jun 2022 09:08 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची।
पीटीआई, रांची। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 Jun 2022 09:08 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने शनिवार को बताया कि नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची आ रहे हैं। वह रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
BJP President JP Nadda to Address Tribal Rally Today in Jharkhand Latest News in Hindi
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को रांची पहुंचेंगे और कुछ कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि रैली में राज्य के विभिन्न हिस्सों से जनजातीय लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने शनिवार को बताया कि नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची आ रहे हैं। वह रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले चार अक्तूबर 2019 को नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर हजारीबाग की यात्रा पर आए थे। रैली को संबोधित करने के बाद नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह भाजपा प्रदेश कार्यालय से चतरा और जामताड़ा में बने नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालयों का ऑनलाइन तरीके से उद्घाटन करेंगे। नड्डा राज्य के आठ जिलों में बनने वाले जिला भाजपा कार्यालयों की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आदिवासियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। लेकिन, झारखंड में सरकार उन्हें सभी लाभों से वंचित कर रही है। तैयारियों के बारे में बताते हुए, राज्यसभा सांसद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांवों में बैठक कर रहे हैं और लोगों को रैली में आमंत्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed