{"_id":"629be2735536d635df22a874","slug":"bjp-president-jp-nadda-to-attend-tribal-rally-in-jharkhand-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tribal Rally Jharkhand: रांची में आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आदिवासी रैली को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tribal Rally Jharkhand: रांची में आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आदिवासी रैली को करेंगे संबोधित
Sun, 05 Jun 2022 09:08 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रांची।
पीटीआई, रांची।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 05 Jun 2022 09:08 AM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने शनिवार को बताया कि नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची आ रहे हैं। वह रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को रांची पहुंचेंगे और कुछ कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि रैली में राज्य के विभिन्न हिस्सों से जनजातीय लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने शनिवार को बताया कि नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची आ रहे हैं। वह रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पहले चार अक्तूबर 2019 को नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर हजारीबाग की यात्रा पर आए थे। रैली को संबोधित करने के बाद नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह भाजपा प्रदेश कार्यालय से चतरा और जामताड़ा में बने नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालयों का ऑनलाइन तरीके से उद्घाटन करेंगे। नड्डा राज्य के आठ जिलों में बनने वाले जिला भाजपा कार्यालयों की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन
प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आदिवासियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। लेकिन, झारखंड में सरकार उन्हें सभी लाभों से वंचित कर रही है। तैयारियों के बारे में बताते हुए, राज्यसभा सांसद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांवों में बैठक कर रहे हैं और लोगों को रैली में आमंत्रित कर रहे हैं।