{"_id":"665ae5f5ce2b8367060f6e53","slug":"bjp-leader-sita-soren-alleges-irregularities-in-voting-process-demands-re-poll-in-dumka-jharkhand-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: भाजपा नेता सीता सोरेन ने लगाया मतदान प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, दोबारा वोटिंग कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: भाजपा नेता सीता सोरेन ने लगाया मतदान प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, दोबारा वोटिंग कराने की मांग
Sat, 01 Jun 2024 02:42 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:42 PM IST
सार
सीता सेरेन के आरोपों का मुख्य चुनाव अधिकारी रवि कुमार ने खंडन करते हुए कहा कि झारखंड के तीन लोकसभा क्षेत्र दुमका, राजमहल और गोड्डा में मतदान सुचारू रूप से जारी है।
विज्ञापन
सीता सोरेन
- फोटो : ANI
विस्तार
झारखंड के दुमका लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन ने मतदान प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया। इसी के साथ उन्होंने दोबारा मतदान कराने की भी मांग की। सीता सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की जा रही है।
भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन ने कहा, "मैंने दुमका शहरी क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और वहां मतदान प्रक्रिया में अनियमितताएं पाईं। मैंने इस संबंध में उपायुक्त को सूचित कर दिया है।" उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में बिना अनुभव वाले बूथ स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया, जिसके कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीता सोरेन ने आरोप लगाया, "यह देरी जानबूझकर की जा रही है। मैं निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर यहां मतदान रद्द करने और पुनर्मतदान कराने के लिए कहूंगी।" उन्होंने बूथ नंबर 44 और 45 में मतदान प्रक्रिया में देरी के बारे में मतदाताओं से शिकायत मिलने के बाद यह मुद्दा उठाया। उनके आरोपों का मुख्य चुनाव अधिकारी रवि कुमार ने खंडन करते हुए कहा कि झारखंड के तीन लोकसभा क्षेत्र दुमका, राजमहल और गोड्डा में मतदान सुचारू रूप से जारी है।
विज्ञापन
रवि कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यदि सुबह 11 बजे तक हुए मतदान को शामिल किया जाए तो दुमका में 29.24 प्रतिशत, गोड्डा में 29.39 प्रतिशत और राजमहल में 30.04 प्रतिशत मतदान हुआ है।" बता दें कि दुमका लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं।