{"_id":"63134a1776b8b95345303d6d","slug":"bjp-leader-nishikant-dubey-hit-out-against-the-hemant-soren-led-jharkhand-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"JMM vs BJP: 'दम है तो करा लें मध्यावधि चुनाव', MP निशिकांत दुबे बोले- झारखंड में अलीबाबा और 40 चोरों की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JMM vs BJP: 'दम है तो करा लें मध्यावधि चुनाव', MP निशिकांत दुबे बोले- झारखंड में अलीबाबा और 40 चोरों की सरकार
Sat, 03 Sep 2022 06:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 03 Sep 2022 06:05 PM IST
सार
भाजपा नेता ने कहा कि अगर कोई लगातार केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) मामलों के डर के बारे में बात कर रहा है, तो वह निश्चित रूप से चोर है। क्योंकि एक ईमानदार व्यक्ति को दोनों में से किसी से डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन हेमंत सोरेन डरे हुए हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार के खिलाफ निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को बयान देते हुए कहा कि 'राज्य में अलीबाबा और चालीस चोरों की सरकार है। गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि "हेमंत सोरेन अलीबाबा हैं और उनके समर्थक 40 चोर हैं।" उन्होंने ये भी कहा कि अगर सरकार में दम है तो मिड टर्म पोल कराएं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन ने कथित तौर पर खुद को खनन पट्टा देने के लिए अयोग्यता के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इन अटकलों के कारण राज्य में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं, निशिकांत दुबे ने कहा कि न तो राज्यपाल और न ही चुनाव आयोग ने सोरेन की अयोग्यता के लिए पत्र भेजा है, लेकिन वह मुख्यमंत्री पद खोने के डर से अपने विधायकों को झुंड में लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हेमंत सोरेन ईमानदार हैं तो उन्हें सीबीआई या ईडी से नहीं डरना चाहिए। इतना ही नही भाजपा नेता ने इस दौरान उन्हें मध्यावधि चुनाव के लिए भी चुनौती दे डाली।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि अगर कोई लगातार केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) मामलों के डर के बारे में बात कर रहा है, तो वह निश्चित रूप से चोर है। क्योंकि एक ईमानदार व्यक्ति को दोनों में से किसी से डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन हेमंत सोरेन डरे हुए हैं और लगातार अपने विधायकों को साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई जनता के लिए है और हम हेमंत सोरेन को मध्यावधि चुनाव के लिए चुनौती देते हैं।
विज्ञापन
निशिकांत दुबे ने कहा कि उनकी अयोग्यता के संबंध में, न तो हमें राज्यपाल से और न ही चुनाव आयोग (EC) से कोई पत्र मिला है। अगर वह भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि हमने क्या किया? उन्होंने पलामू में महादलितों को भगाए जाने, दुमका में लड़की को जलाने और रविवार की बजाए राज्य के कुछ स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी देने की घटनाओं को लेकर सोरेन सरकार पर इस्लामीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब आपके कर्म हैं।
इससे पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर अन्य दलों के विधायकों को हटाने और राज्यों में एक निर्वाचित सरकार को गिराने का प्रयास करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा विपक्षी दलों को बर्दाश्त नहीं कर सकती, वे (भाजपा) विभिन्न हथकंडे अपनाते हैं और विपक्षी नेताओं को डराने या खरीदने के लिए अपनी शक्ति और धन का उपयोग करते हैं।