{"_id":"60c0f9aa03eb1c206a566e87","slug":"bjp-leader-daughter-found-hanging-from-tree-with-eye-gouged-out-in-palamu-jharkhand-kin-allege-rape-and-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पेड़ से लटकी मिली भाजपा नेता की बेटी, फोड़ दी गई आंख, परिजन बोले- दुष्कर्म के बाद हुई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पेड़ से लटकी मिली भाजपा नेता की बेटी, फोड़ दी गई आंख, परिजन बोले- दुष्कर्म के बाद हुई हत्या
Wed, 09 Jun 2021 10:56 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:56 PM IST
सार
पुलिस ने झारखंड के पलामू जिले से 16 साल की एक लड़की का शव बरामद किया। वह भाजपा के स्थानीय नेता की बेटी थी। यह शव पेड़ पर लटका मिला, जबकि उसकी एक आंख फोड़ दी गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले में एक खौफनाक घटना हुई। यहां लालीमति जंगल में बुधवार (9 जून) को 16 साल की एक लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद नाबालिग की एक आंख फोड़ दी गई और शव पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग की पहचान भाजपा के स्थानीय नेता की बेटी के रूप में हुई। वह पनकी पुलिस थाना क्षेत्र के बुधबार गांव में रहती थी और 10वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम नाबालिग का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह अपने पिता के पांच बच्चों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी कॉल डिटेल के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान प्रदीप कुमार सिंह धनुक (23) के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि प्रदीप कुमार मुख्य आरोपी है। वह शादीशुदा है। माना जा रहा है कि इस वारदात को उसने अपने साथियों की मदद से अंजाम दिया।
विज्ञापन
नाबालिग के परिजनों ने बताया कि लड़की 7 जून को सुबह 10 बजे अपने घर से लापता हो गई थी। पनकी पुलिस थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने 8 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जब उसकी तलाश कर रही थी, तब बुधबार गांव में उसका शव पेड़ से लटका मिला।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग का शव कपड़े से बांधकर पेड़ से लटकाया गया था। उसकी दाईं आंख फूटी हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने हत्या से पहले नाबालिग को बेरहमी से पीटा। इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया, जिससे वह आत्महत्या लगे। नाबालिग का पोस्टमॉर्टम मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय कॉलेज में कराया गया। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न भी किया गया।
पलामू के एसपी संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि यह दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला है या नहीं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद माना जा रहा है कि नाबालिग के किसी शख्स से संबंध थे। हालांकि, परिजनों ने इससे इनकार किया। जांच के दौरान यह पता लगा है कि नाबालिग के लापता होने से कुछ दिन पहले आरोपी और पीड़िता के परिवार के बीच झगड़ा हुआ था। झारखंड के भाजपा प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने कहा कि पार्टी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।