फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP core group meeting held regarding upcoming Jharkhand assembly elections

BJP Core Group Meeting: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति, लोकसभा में पार्टी के प्रदर्शन की हुई समीक्षा

Wed, 19 Jun 2024 12:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:54 AM IST
सार

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं, हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में राज्य में पार्टी के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई।

विज्ञापन
BJP core group meeting held regarding upcoming Jharkhand assembly elections
अमित शाह और जेपी नड्डा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस दौरान चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में राज्य में पार्टी के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई। बैठक में झारखंड कोर समूह के नेताओं ने भाग लिया, जिनमें राज्य इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ शामिल थे। 

विज्ञापन


दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, झारखंड में पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बैठक संपन्न होने के बाद बाबूलाल मरांडी ने संवाददाताओं से बात की। उन्होंने बताया कि बैठक में हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों की समीक्षा की गई है। इसके अलावा, नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम सीएम बोले- हम झारखंड में अपनी सरकार बनाने जा रहे
वहीं, असम के सीएम सरमा ने संवाददाताओं से कहा, हमने झारखंड में लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे हमारी टीम में विश्वास पैदा हुआ है। हम राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और पार्टी की रणनीति के तहत आगे बढ़ना होगा। उन्होंने बताया कि चुनावों के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष झारखंड का दौरा करेंगे।


भविष्य में दुमका सीट जीतने का प्रयास करेंगे: सरमा 
लोकसभा चुनाव में दुमका सीट पर अपनी हार के लिए भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन मुर्मू द्वारा पार्टी नेताओं पर दोष मढ़ने के बारे में पूछे जाने पर सरमा ने कहा, वह मामूली अंतर से चुनाव हार गईं। हम इस बात से दुखी हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेंगे कि हम भविष्य में यह सीट जीतें। उन्होंने कहा, राज्य की नौ लोकसभा सीटों पर महत्वपूर्ण अंतर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत का श्रेय भाजपा की झारखंड टीम को दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed