फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bike rider father and two daughters killed after being hit by a bus in Godda five IED recovered in Chaibasa

Jharkhand: गोड्डा में बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और दो बेटियों की मौत, चाईबासा में पांच आईईडी बरामद

Tue, 20 Jun 2023 01:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 20 Jun 2023 01:26 AM IST
सार

गोड्डा पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने कहा कि घटना रांची से लगभग 360 किलोमीटर दूर बोआरीजोर पुलिस थाना क्षेत्र के जात्रा मोड़ के पास हुई।

विज्ञापन
Bike rider father and two daughters killed after being hit by a bus in Godda five IED recovered in Chaibasa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड के गोड्डा जिले में सोमवार को स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


गोड्डा के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने कहा कि घटना रांची से लगभग 360 किलोमीटर दूर बोआरीजोर पुलिस थाना क्षेत्र के जात्रा मोड़ के पास हुई। बस का टायर पंचर हो जाने के कारण चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया और बस ने विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय एमडी जफर अंसारी और उनकी बेटियों सुमैया परवीन (7) और सुमेरा परवीन (4) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


चाईबासा के जंगल से पांच आईईडी बरामद
पश्चिम सिंहभूम जिले के जंगल से पुलिस ने सोमवार को पांच आईईडी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए आईईडी को लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने तुम्बाका गांव के पास जंगल में विस्फोटकों का पता लगाया। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही पांचों आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि जिले के कोल्हान इलाके में शीर्ष माओवादी नेताओं की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस 11 जनवरी से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed