{"_id":"633af838879caf7c995d1d23","slug":"bike-borne-gunmen-shoot-gangster-dead-near-durga-puja-pandal-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: बाइक सवार बंदूकधारियों ने 12 वर्षीय लड़की से पूछा पिता का पता, फिर सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: बाइक सवार बंदूकधारियों ने 12 वर्षीय लड़की से पूछा पिता का पता, फिर सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी
Mon, 03 Oct 2022 08:27 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 03 Oct 2022 08:27 PM IST
सार
रंजीत टेल्को इलाके में पंडाल में था और उसकी 12 साल की बेटी पास में एक कार के अंदर बैठी थी। तभी दो मोटरसाइकिलों पर कुछ नकाबपोश लोग बेटी के पास आए, उसके पिता के बारे में पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
fire, gun demo, firing, gun, shoting
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमशेदपुर के मार्की में सोमवार को दुर्गा पंडाल के बाइक सवार बंदूकधारियों ने एक कथित गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (शहर) के.विजय शंकर ने बताया कि 42 वर्षीय रंजीत सिंह करीब एक पखवाड़े पहले ही जेल से बाहर आया था।
उन्होंने बताया कि रंजीत टेल्को इलाके में पंडाल में था और उसकी 12 साल की बेटी पास में एक कार के अंदर बैठी थी। तभी दो मोटरसाइकिलों पर कुछ नकाबपोश लोग बेटी के पास आए, उसके पिता के बारे में पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद बेटी को कार से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। जैसे ही उसने शोर मचाया तो रंजीत कार के पास पहुंचा। तभी बंदूकधारियों ने रंजीत पर फायरिंग कर दी। इसके बाद उसे टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर गोली लगने के तीन निशान मिले हैं। रंजीत की बेटी इस हमले में बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बंदूकधारी अपनी बाइक से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा, हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।
अमरनाथ सिंह गैंग के कथित सदस्य रहे रंजीत सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।