फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Big conspiracy in Jharkhand: Three naxalites arrested with 10 kg can bombs, the railway track was blown up two days ago

झारखंड में बड़ी साजिश: 10 किलो के केन बम के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार, दो दिन पहले उड़ाई थी पटरी

Sat, 29 Jan 2022 11:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 29 Jan 2022 11:16 AM IST
सार

तलाशी अभियान में गिरिडीह पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिल गई। तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर 'प्रतिरोध दिवस' के दौरान एक और बड़ी साजिश को विफल कर दिया गया। 

विज्ञापन
Big conspiracy in Jharkhand: Three naxalites arrested with 10 kg can bombs, the railway track was blown up two days ago
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया है। गिरिडीह से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 10 किलो के केन बम व अन्य सामग्री बरामद की गई है। ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। 26 जनवरी की रात इन्होंने गिरिडीह में ही रेल पटरियों को उड़ा दिया था। 

विज्ञापन

 
तलाशी अभियान में गिरिडीह पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिल गई। तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर 'प्रतिरोध सप्ताह' के दौरान एक और बड़ी साजिश को विफल कर दिया गया। तीनों गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान राजू मुर्मू, अजीत बेसरा और बिजय सोरेन के रूप में हुई। इनके पास से 10 किलोग्राम का एक केन बम, 50 से अधिक पोस्टर, एक देसी तमंचा, कारतूस, मोबाइल व अन्य सामग्री जब्त की गई है। 
विज्ञापन


तीनों नक्सलियों को गिरिडीह पुलिस ने मुफस्सिल और ताराटांड़ थाना इलाके से गिरफ्तार किया। तीनों वहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये नक्सली गिरिडीह इलाके में मोबाइल टावर और पुलिया को विस्फोट से उड़ाने की तैयारी में थे। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मनाया प्रतिरोध सप्ताह 
एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड के नक्सलियों ने 21 से 26 जनवरी तक प्रतिरोध सप्ताह मनाया। इस दौरान मधुबन और खुखरा में मोबाइल टावर और डुमरी में पुल उड़ाने में तीनों नक्सली कृष्णा हंसदा के साथ मौजूद थे। ये तीनों 15 लाख रुपये के इनामी हंसदा के करीबी हैं। तीनों नक्सली शीर्ष नक्सल नेताओं की सुरक्षा, आवाजाही में मदद व सुरक्षा बलों की रेकी करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed