फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bharat Jodo Nyay Yatra Updates in Jharkhand Congress leader Jairam Ramesh

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'पिछले 70 वर्षों में हमने क्या किया, बोकारो आकर देख लें', कांग्रेस का केंद्र पर निशाना

Sun, 04 Feb 2024 02:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 04 Feb 2024 02:06 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह फिलहाल धनबाद में हैं और बोकारो की तरफ रवाना होंगे।

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra Updates in Jharkhand Congress leader Jairam Ramesh
जयराम रमेश - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा झारखंड में प्रवेश कर चुकी है। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह फिलहाल धनबाद में हैं और बोकारो की तरफ रवाना होंगे। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा, 'आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 22वां दिन है। हम फिलहाल धनबाद में है और यहां से बोकारो की तरफ जाएंगे। जब यह सवाल उठता है कि हमने पिछले 70 वर्षों में क्या किया, तो इसके लिए आपको बोकारो आकर देखना चाहिए। मोदी सरकार सभी पब्लिक सेक्टर स्टील प्लांट को बेच रही है।'
विज्ञापन


जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर इंडिया गठबंधन के खिलाफ ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा, 'हम 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत में हैं। यहां तक की हेमंत सोरेन को भी विशेष अदालत ने अनुमति दे दी है। ये ईडी की साजिश है। हम फ्लोर टेस्ट जीतेंगे। मोदी सरकार इंडिया गठबंधन के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का दुरुपयोग कर रही है।' 

जयराम रमेश ने कहा, 'लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन का गठन किया गया है। इसमें 27 पार्टियां है। झारखंड विधानसभा में हम गठबंधन में है। लेकिन एक दिन कांग्रेस झारखंड में अपने दम पर अकेले सरकार बनाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed